राजनेताओं के बच्‍चों को देख लीजि‍ए। इन्‍होंने राजनीति‍ को छोड़कर फि‍ल्‍मी दुन‍िया का रुख कर द‍िया।

 अक्‍सर लोग यही कहते हैं राजनीति‍ में राजनेताओं के बच्‍चे, पोते उनकी कुर्सी संभालते हैं। एक नेता की कई पीढ़‍ियां उसी में अपना कर‍ियर बनाती हैं। जबक‍ि हकीकत में देखा जाए तो ऐसा हमेशा नही होता है। अब इन राजनेताओं के बच्‍चों को देख लीजि‍ए। इन्‍होंने राजनीति‍ को छोड़कर फि‍ल्‍मी दुन‍िया का रुख कर द‍िया। हालां‍क‍ि इसमें कुछ सक्‍सेस म‍िली तो कुछ फेल हो गए।

रितेश देशमुख:

इसमे सबसे पहला नाम रितेश देशमुख का है। रितेश राजनीति परिवार से ही आए हैं। इनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इन्होंने बॉलीवुड में 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम से डेब्यू किया था। आज यह काफी फेमस एक्टर बन चुके हैं।

अरुणोदय सिंह:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह भी फिल्मी दुनिया में चले गए। अरुणोदय सिंह ने बॉलीवुड में 2009 में सिकंदर फिल्म से डेब्यू किया था। अब तक वह कई और बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

नेहा शर्मा:

इसमें एक नाम है भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत कुमार शर्मा की बेटी नेहा शर्मा का। नेहा शर्मा ने तेलुगू फिल्मों का एक काफी फेमस चेहरा है। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने 2010 में क्रूक फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में तुम बिन 2 में काम किया।

चिराग पासवान:

चिराग पासवान भी बॉलीवुड का रुख कर गए। यह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग ने 2011 में मिल ना मिले हम फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि चिराग का जादू बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चल सका। इसके बाद वह फिर राजनीति में लौट गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ