दुनिया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफा के बारे में, जिसके अंदर बस सकती है शहर जितनी आबादी



पृथ्वी में आज भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो अपने रहस्यमयी चीजों को लेकर काफी ज्यादा चर्चित रहती हैं। कुछ ऐसी ही जगह एशियाई देश वियतनाम में भी है। यहां सोन डुंग के नामक एक गुफा स्थित है जो बेहद लंबी और रहस्यमयी है। यह गुफा कितनी लंबी है, इस बात का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है। बताया जाता है कि ये गुफा इतनी गहरी है कि इसमें 40 फ्लोर की एक ब्लिडिंग तक समा सकती है। साथ ही इस गुफा की लंबाई के बारे में कहा जाता है कि इसमें एक शहर आराम से निवास कर सकता है। इस गुफा में गहरी खाईयां और नदियां भी मौजूद हैं। इस रहस्यमयी गुफा का पता साल 1991 में वियतनाम के एक स्थानीय लकड़हारे ने लगाया था। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने साल 2009 में सोन डुंग गुफा की जांच की जिसमें उन्होंनें इस गुफा को दुनिया की सबसे गहरी और रहस्यमयी गुफा बताया था। फिर साल 2013 में यह गुफा एक पर्यटन स्थल बन गया जिसे देखने के लिए यहां सालभर सैलानियों का तांता लगने लगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ