सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत आने से घबराया पाकिस्तान

 जी20 ​समिट में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के कई राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। इनमें खासतौर पर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल हैं। उनके भारत आने से पाकिस्तान में बड़ी घबराहट है। वे 9 और 10 सितंबर को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे एक दिन भारत में रुकेंगे। भारत ने उन्हें स्टेट विजिट का ​भी निमंत्रण दिया है। इसे लेकर दुनिया के पटल पर अलग थलग पड़े पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। हताश पाकिस्तान अब इस कोशिश में है कि सऊदी अरब के प्रिंस सलमान भारत से वापसी के समय पाकिस्तान भी रुकें। पाकिस्तान के पीएम दफ्तर के सूत्र ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है। पाकिस्तान सऊदी अरब प्रिंस को को अपने देश बुलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ